उत्तराखंड

उत्तराकाशी हादसे के बाद अब मसूरी में दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत,एक घायल,,

मसूरी: उत्तराखंड में रविवार को हुए हादसे का रेस्क्यू पूरा ही हुआ था कि दर्दनाक हादसे की खबर मसूरी से आ गई। यहां हाथीपांव मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार युवती घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि मसूरी से वापस देहरादून जाते हुए हाथीपांव लंबीधार के पास कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई युवक-युवती दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली से मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची मसूरी पुलिस और एसडीआरएस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने करीब 100 मीटर गहरी खाई से घायल युवती को रेस्क्यू कर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

हादसे में सिमरन भारद्वाज पुत्री राहुल भारद्वाज निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।त  वहीं कार में सवार युवक रजत सचदेवा पुत्र मनोज कुमार सचदेवा निवासी गांधी पार्क न्यू गोविंदपुरा कृष्णा नगर दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

20 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top