उत्तराखंड

उपलब्धि:SGRRU के सुमेर ने लहराया इस चैम्पियनशिप मे परचम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ़ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योगासना स्पोर्स स चैम्पियनशिप 2023-24 में परचम लहरया। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रौशन किया। राष्ट्रीय योगासना स्पोटर््स चैम्पियनशिप में 25 राज्यों के 600 योग साधकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बीएसएफ के जवानों ने भी योग के विविध अभ्यासों का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमेर एवम् स्कूल आॅफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों को बधाई एवम् शुभकमानाएं दीं। एसजीआरआरयू के कुलपति प्रो. (डाॅ) यशबीर दीवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सुमेर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

राष्ट्रीय योगासना स्पोटर््स चैम्पियनशिप का आयेाजन डिंडीगुल, तमिलनाडू में हुआ। तमिलनाडू यूथ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन योगासन भारत की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसजीआरआयू के स्कूल आॅफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन प्रो. (डाॅ.) कंचन जोशी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय योगासना स्पोटर््स चैम्पियनशिप में चयनित होने से पूर्व सुमरे ने जिला स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप देहरादून में प्रथम स्थान एवम् राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राएं योगासन की राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। काबिलेगौर है कि सुमेर उत्तराखण्ड से पारंपरिक योगासन श्रेणी में पदक जीतने वाले एकमात्र प्रतिभागी हैं। सुमेर ने सीनियर वर्ग में मेडल जीतकर देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top