उत्तराखंड

उपलब्धिः हिमालयन इंस्टिट्यूट की नर्स सहित 9 नर्सों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ‘नर्सेज रत्न’,,,

देहरादूनः ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन की उत्तराखंड राज्य शाखा के द्वारा नर्स दिवस पर राज्य की नौ नर्सेज को उनके सेवाकाल के दौरान दी गयी उत्कर्ष सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ‘नर्सेज रत्न’ घोषित किया गया । एसोसिएशन के सचिव डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया की ये अवार्ड 19 जून को राज्य स्तरीय सम्मलेन में दिया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

एसोसिएशन की अध्यक्ष ललिता बिस्ट ने बताया की जिन नर्सेस ने अपने पुरे कार्यकाल में मॉडर्न नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल की तरह बिना कोई सम्मान की लालसा से मरीजों की सेवा की और हमेशा नर्सेज के सम्मान एवं हक़ की बातें की लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं माँगा। ऐसी सेवानिवृत नर्सेस एवं नर्सिंग अध्यापको को एसोसिएशन ने सम्मानित करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

नर्सिंग टीचिंग केटेगरी में डॉ रत्ना प्रकाश, पाल कॉलेज हल्द्वानी, डॉ कमली प्रकाश, हिमालयन नर्सिंग कॉलेज, जॉलीग्रांट एवं हंसी नेगी, ग्राफ़िक एरा, भीमताल को यह अवार्ड प्रदान किया जायेगा। क्लीनिकल सर्विसेज में अंजना भौमिक, रामेश्वरी नेगी, लक्ष्मी पुनेठा, सभी दून हॉस्पिटल, देहरदून से, शशिमणि पौड़ी से, नीना खान काशीपुर से एवं पुष्पा माया राइ हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट को ये अवार्ड दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
61 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top