उत्तराखंड

Breaking: देहरादून के इस बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक…

राजधानी देहरादून से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां बालावाला क्षेत्र में मुख्य बाजार की एक हैंडलूम की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से सब कुछ जलकर खाक हो गया है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया है।
बताया जा रहा है कि घटना से बाजार में अफरा-तफरा मच गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर से ही आग की लपटों को आसानी से देखा जा सकता था।आनन-फानन में घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, मगर फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही हैंडलूम की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
14 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top