उत्तराखंड

बड़ा हादसा: अभी-अभी भारतीय सेना के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवानों की मौत, 19 घायल,,

लद्दाखः सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। भारतीय सेना के जवानों  से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में 26 सेना के जवान सवार बताए जा रहे है। हादसा लद्दाख में हुआ है। अभी सात जवानों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना का वाहन लद्दाख में सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवान शहीद हो गए हैं। बाकी अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिक गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है. जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई. जिसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है। सेना का आधिकारिक बयान नहीं हुआ जारी गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है। उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है। सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

96 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top