उत्तराखंड

मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून, भारी बारिश से मिलेगी गर्मी से निजात…

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदान में गर्मी तो पहड़ पर थोड़ी बहुत बारिश से राहत है। मौसम विभाग की मानें तो आज खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि, 15 जून के बाद से राज्य के तापमान में भारी बारिश के चलते गिरावट आ सकती है। मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पर्वतीय अंचलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

बताया जा रहा है कि राज्य में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर (Heat Wave) की स्थिति रहने की संभावना है। जबकि, कुछ स्थानों में दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून, भारी बारिश से मिलेगी गर्मी से निजात…

74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top