उत्तराखंड

भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के दो लापता जवानों के नदी में बहने की सूचना, पत्नी और नन्हें बच्चे का बुरा हाल

देहरादूनः भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के दो जवान ड्यूटी से लापता हो गए है। जवानों के अब नदी में बहने की सूचना है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत-चीन बॉर्डर पर 14 दिनों से अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लापता चल रहे अंबीवाला के सैनिक नायक प्रकाश राणा के नदी के बहने की सूचना मिली है। वहीं देहरादून में मासूम बच्चों के साथ रह रही जवान की पत्नी इस पर विश्वास नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊखीमठ के रहने वाले नायक प्रकाश राणा और हरेंद्र नेगी 28 मई से अपनी पोस्ट से लापता हैं। दोनों जवानों के लापता होने की खबर मिलने के बाद से ममता राणा और रुद्रप्रयाग के रहने वाले लांस नायक हरेंद्र नेगी की पत्नी पूनम नेगी का भी बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

बताया जा रहा है कि हरेंद्र नेगी का एक साल का बच्चा है और अभी 3 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पूनम ने बताया कि हम मानने को तैयार हैं कि दोनों नदी के पास गए हों और किसी की सूचना नहीं। सेना साफ-साफ बताए कि क्या हुआ है। वहीं ममता राणा अपने दोनों बच्चे अनुज और अनामिका के साथ अपने पति की राह देख रहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top