उत्तराखंड

ब्रेकिंग:आख़िर किस की लग रही पहाड़ को नज़र, हादसों से मच रहा कोहराम का मंजर,आज 5 की मौत

टिहरी। घनसाली-घुतु रोड पर सौड़ के पास पिकअप वैन खाई में गिर गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है।

सौड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को खाई से बाहर निकाला। हालांकि तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भेजा गया है।

बता दें कि बीते रविवार को भी उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में यात्रियों से भरी हुई एक बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही पहाड़ में इस प्रकार की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

382 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top