उत्तराखंड

ऋषिकेश में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा…

ऋषिकेश:  पति-पत्नी के खुबसूरत रिश्ते में तीसरे की एंट्री खौफनाक रूप ले लेती है। ऐसा ही मामला ऋषिकेश से सामने आया है। यहां थाना रायवाला क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने युवक की मौत का कारण बीमारी बताया था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो सप्ताह पूर्व हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी अमिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

मामले में अब पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top