उत्तराखंड

नौकरीः अल्मोड़ा अबर्न को-ऑपरेटिव बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स…

देहरादून- उत्तराखंड में बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। अल्मोड़ा अबर्न को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने स्पेशल ऑफिसर आईटी, स्पेशल ऑफिसर लॉ, क्लर्क/कैशियर और क्लर्क/टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2022 है. जबकि बैंक भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त में किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट almoraurbanbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में कुल 100 वैकेंसी है।  जिसमें क्लर्क/कैशियर- 75 पद, क्लर्क/टाइपिस्ट- 8 पद, स्पेशल ऑफिसर आईटी- 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ- 2 पद पर भर्ती की जाएगी। स्पेशल ऑफिसर- ऑफिसर्स ग्रेड-IV 16400-1155-27950-1410-35000-1755-43775 (30000 रुपये प्रति माह) और क्लर्क- 18000 रुपये प्रति माह  वेतन मिलेगा। बता दें कि स्पेशल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 40 साल जबकि क्लर्क- 21 से 40 साल होनी जाहिए। आवेदन ऑनलाईन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क 1500 रूपए बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA का अवैध निर्माण पर बड़ा प्रहार, धौरण रोड से सहस्त्रधारा रोड तक तीन निर्माण सील

शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो  क्लर्क/कैशियर- उत्तराखंड के किसी विवि से ग्रेजुएट, साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। एमएस एक्सल की अच्छी नॉलेज जरूरी है। जबकि क्लर्क/टाइपिस्ट- उत्तराखंड के किसी विवि से ग्रेजुएट, साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। एमएस एक्सल की अच्छी नॉलेज जरूरी है। अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग में अच्छी स्पीड होनी चाहिए। स्पेशल ऑफिसर आईटी- कंप्यूटर साइंस में बीटेक या एमसीए या ग्रेजुएशन के साथ डोएक बी लेवल कोर्स किया होना चाहिए। साथ ही SQL/Oracle की नॉलेज होनी चाहिए। स्पेशल ऑफिसर लॉ- एलएलबी किया होना चाहिए। साथ ही बैंकिंग/फाइनेंसियल/इंस्टीट्यूशंस में पांच साल काम का अनुभव होना चाहिए या कम से कम पांच साल एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस के हुए हों।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

नौकरीः अल्मोड़ा अबर्न को-ऑपरेटिव बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स…

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top