उत्तराखंड

Breaking: देहरादून में दर्दनाक हादसा, सड़क पर पलटा वाहन, दो गंभीर घायल,,

देहरादूनः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। देहरादून सटे विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां चकराता से साहिया मार्ग पर सैंज गांव बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोरबा से चकराता की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा चकराता साहिया मार्ग पर सैंज गांव बैंड के पास हुआ है। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट आई हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया। उसके उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि घायलों की पहचान  हाकम पुत्र इसरार अहमद निवासी सहारनपुर उम्र 34 वर्ष वह सरफराज पुत्र शौकत अली उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला सजुकी सराय सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

101 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top