उत्तराखंड

ब्रेकिंग: ट्रेन का सफर करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए, पढिए…

नई दिल्ली। देश में बिजली संकट को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले 20 दिनों तक रेलवे ने कम से कम 1100 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे के इस फैसले के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

पिछले कुछ वक्त से रेलवे बिजली संकट का सामना कर रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने देश के अलग-अलग कोने में कोयले की आपूर्ति के लिए मालगाड़ी से 15 प्रतिशत अतिरिक्त कोयले की ढुलाई कर रहा है। ऐसे में देश में कोयले की ढुलाई में किसी तरह की परेशानी न हो इस कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

बता दें की रेलवे ने मई के महीने तक कम से कम 1100 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है जिसमें 500 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं और 580 पैसेंजर ट्रेनों को शामिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी
98 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top