उत्तराखंड

Big Breaking: देहरादून के इस मशहूर स्कूल में कोरोना संक्रमित मिली 11 साल की छात्रा, मचा हड़कंप…

देहरादूनः कोरोना एक बार फिर वापसी कर रहा है। चौथी लहर के खतरे के बीच  राजधानी देहरादून के प्राइवेट स्कूल में एक छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। छात्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। स्कूल को 2 दिनों के लिए बंद करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून के मशहूर ब्राइटलैंड स्कूल में 11 साल की छात्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को 2 दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, बताया जा रहा है कि शनिवार को अभिभावक की तरफ से स्कूली छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद स्कूल की तरफ से स्वास्थ विभाग से यह जानकारी साझा की गई.जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल को इस दौरान सैनिटाइजेशन करने के लिए भी कहा गया है, स्कूल अब सोमवार को खुलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

वहीं देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस बात की पुष्टि की है। स्कूल में अब 2 दिनों तक छुट्टी रहेगी, जबकि बाकी स्कूलों को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना के मद्देनजर जरूरी गाइडलाइन फॉलो करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
93 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top