उत्तराखंड

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

कुमांऊ। कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को  मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने महिला पर ही हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

जानकारी के मुताबिक भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी।   रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
79 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top