उत्तराखंड

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक शव बरामद

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक शव बरामद

श्रीनगर: पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास अल सुबह एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से एक शव बरामद किया. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कितने लोग सवार थे. फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं घटना तीन बजे अल सुबह की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की पहल: गंगा तट पर चला स्वच्छता महाअभियान, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
80 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top