उत्तराखंड

अधर्म: तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर सैलानी पहुंचा रहे आस्था को चोट, शराब परोसकर मारा जा रहा टकीला शॉट…

ऋषिकेश। बाहरी प्रान्तों से आ रहे सैलानी यंहा गंगा घाटों में अधर्म का कार्य कर आध्यात्मिक, धार्मिक पवित्रता को बदनाम कर रहे हैं। आलम यह है कि खुले आम गंगा घाटों पर बैठकर मदिरा का सेवन करने से लेकर अश्लील हरकतों को अंजाम देने से भी बाज नही आ रहे हैं।

जिससे तीर्थ क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले दोनों ही स्थलों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। मां गंगा में आस्था रखने वाले गंगा प्रेमियों ने ऐसे पर्यटकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें एक लड़का और लड़की लक्ष्मण झूला गंगा घाट के किनारे खुलेआम शराब के पैग छलकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं गंगा के बीच मोटर बोट में बैठकर शराब पीने तक की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से जंग को तैयार नरेंद्र नगर वन प्रभाग — मॉक ड्रिल में दिखा हाई अलर्ट सिस्टम

जब एक गंगा भक्त ने उन्हें इस कृत्य को करने से रोका तो वह बहस करने लगे। समझाने के बावजूद लड़का और लड़की मां गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने से पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। काफी देर तक बहस के बाद लड़का लड़की गंगा घाट से अपने कमरे में शराब पीने के लिए चले गए। राफ्टिंग व्यवसाई और गंगा प्रेमी विनोद चौहान ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई बार इस प्रकार की तस्वीरें वह देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU से जुड़ा ऐतिहासिक कदम — उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक लैब शुरू

जो गंगा और क्षेत्र की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। बताया लड़का और लड़की के द्वारा गंगा के किनारे और फिर मोटर बोट में बैठकर शराब पीने का यह है मामला सुबह 5:30 बजे का है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मां गंगा और क्षेत्र की आस्था बरकरार रहे इसके लिए सुबह शाम पुलिस गश्त करने की मांग भी करी है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई — ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन पर चला सीलिंग का शिकंजा

देखिए वीडियो…

 

97 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top