उत्तराखंड

बड़ी खबर : दस दिन के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश : अनिता ममगाई

  • यात्रा बस अड्डे पर निर्माणाधीन हाईटेक शौचालय का महापौर ने किया निरीक्षण
  • कार्यदायी संस्था को दस दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के मेयर ने दिए निर्देश
  • चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्वालुओं को मिलेगी पंच सितारा होटलों जैसे शौचालय की सुविधा

 

ऋषिकेश- विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ नगरी आने वाले श्रद्वालुओं को अब यात्रा बस अड्डे पर फाईफ स्टार होटलों जैसे चमचमाते शौचालय की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

उक्त निर्माणाधीन शौचालय का नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए दस दिन के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज होने को है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

तमाम आवश्यक निर्माणाधीन कार्य समय पर मुक्कमल होने बेहद आवश्यक हैं।स्वच्छ भारत मिशन एवं 14 वित्त आयोग की मदद एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से ऋषिकेश में बनवाए जा रहे शौचालयों की मेयर खुद मॉनिटरिंग कर रही मेयर ने बताया कि जल्द ही उक्त प्रोजेक्ट को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा बस अड्डे पर हाईटेक शौचालय के निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

इस दौरान सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, सुरभि लोक संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी, पार्षद विजय बडोनी , चेतन चौहान , कमला गुनसोला , भगवती प्रसाद रतूड़ी , चरणजीत सिंह , je तरुण लखेड़ा , विनय बलोधी , संदीप रतूड़ी , सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल , अभिषेक मल्होत्रा , सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

112 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top