उत्तराखंड

बड़ी खबर : खटीमा में वन्यजीव संघर्ष में गुलदार की हुई मौत! दो बाघों ने उतारा मौत के घाट

खटीमा: सुरई वन रेंज में वन्यजीव संघर्ष में दो टाइगर के हमले में गुलदार की मौत हो गई। गुलदार को मारने के बाद दोनों बाघ कई घंटों तक शव के पास मंडराते रहे। वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने गुलदार के शव को टाइगर के कब्जे से छुड़ाया। गुलदार के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

सुरई वन रेंज में गश्ती दल ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि कक्ष संख्या 46 में एक गुलदार का शव दिखा है। गश्ती दल की सूचना पर रेंजर सुरई रेंज सुधीर कुमार और एसडीओ शिवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने मौके पर देखा कि दो टाइगर गुलदार के शव के पास टहल रहे हैं। साथ ही टाइगर काफी आक्रामक दिखायी दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

वन अधिकारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद टाइगर को वहां से हटाया और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां दो वेटनरी डॉक्टरों के पैनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। वन अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव संघर्ष में टाइगर ने गुलदार को मारा है। मृतक मादा गुलदार की उम्र सात से आठ साल के लगभग है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

 

141 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top