उत्तराखंड

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, दिए ये बड़े निर्देश

हल्द्वानीः कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज तहसील का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर के निरीक्षण की सूचना पर तहसील परिसर से फर्जी अर्जीनवीस (ये कचहरी आने वाले लोगों के विधिक प्रार्थना पत्र या अर्जी दावे आदि लिखने का काम करते हैं) और स्टांप विक्रेता फरार हो गए। वहीं, निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कई स्टांप विक्रेताओं और अर्जीनवीस के दस्तावेज एवं रजिस्टर चेक किए। साथ ही सभी को अपने जरूरत के कागजातों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील में सभी क्षेत्रों के भू-अभिलेख भी जांचे। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में भी मैरिज सर्टिफिकेट में हो रही दिक्कतों को बारीकी से देखा। जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश उन्होंने उप रजिस्ट्रार अतुल शर्मा को दिए। मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। अमीनों की वसूली काफी हद तक अच्छी स्थिति में है, जिसे वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

दीपक रावत ने कहा कि तहसील के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वहां सरकारी कामकाज करवाने के लिए कार्यालय में आने वाले लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। ताकि जनता की नजर में प्रशासन की अच्छी छवि जा सके। तहसील परिसर में पार्किंग की उचित व्यवस्था हो, इसको लेकर भी उनकी ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुरुष और महिला शौचालयों को ठीक करने के लिए कुमाऊं कमिश्नर ने निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
78 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top