उत्तराखंड

दु:खद : उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद! क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया जी हां शहादत की खबर सीधा सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है जहा हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादूंन, देश का लाल सियाचिन गलेश्यर में शहीद हो गए उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं।

जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उनकी माता श्रीमती विमला देवी है।

शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान की उम्र 35 वर्ष थी वह विवाहित थे उनकी पत्नी का नाम श्रीमती किरण चौहान है इनके कोई संतान नहीं है। कल रात्रि सेना द्वारा उनके परिवार को संपर्क कर उनके शहीद होने की सूचना दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी के कारण वहां से पार्थिव शरीर को लाने में समय लग रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शहीद हवलदार जागेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर कल शाम या परसों तक डोईवाला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

283 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top