उत्तराखंड

Big Breaking : यहां हाथियों के आतंक से हुए ग्रामीण परेशान! रात भर पहरा देने को ग्रामीण मजबूर

रामनगर: ग्राम कंचनपुर छोई में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात को जाकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बताने के बाद भी उनकी समस्या पर गौर नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है वो लंबे समय से हाथियों के आतंक से परेशान हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात को जाकर पहरा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भरत सिंह, मेहरबान सिंह,मदन पांडे,नवीन जोशी, भावना देवी, बाला दत्त भट्ट आदि दर्जनों ग्रामीणों की खड़ी फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया है। इसके अलावा हाथियों के झुंड घर के आस-पास आकर दीवार आदि को तोड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

ग्राम छोई प्रधान प्रतिनिधि हेमचंद जोशी ने बताया कि हाथियों के आतंक से ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं। वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभाग द्वारा गौर नहीं किया जा रहा है। वहीं डीएफओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्र में तैनात किया जाएगा और हाथियों को जंगलों की ओर भगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top