उत्तराखंड

बड़ी खबर : ट्रेचिंग ग्राऊंड का महापौर ने किया औचक निरीक्षण। सी सी टीवी लगाने के दिए निर्देश

  • ट्रेचिंग ग्राऊंड का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
  • ट्रेचिंग ग्राऊंड के गेट पर सी सी टी वी लगाने के मेयर ने दिए निर्देश

ऋषिकेश- ट्रेचिंग ग्राऊंड का महापौर अनिता ममगाई ने ओचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेचिंग ग्राऊंड में बाहरी क्षेत्रों से गिराये जा रहे कूड़े की शिकायत का भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ‘डर्टी गेम’ का पर्दाफाश: प्रॉपर्टी डीलरों पर संगीन धाराएं, पुलिस का शिकंजा कसना शुरू, एक गिरफ्तार

साप्ताहिक अवकाश के बावजूद महापौर आज दोपहर ट्रेंचिंग ग्राऊंड पहुंची और ट्रेचिंग ग्राउंड में सी सी टीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेचिंग ग्राऊंड में चल रहे कार्यों का भी बारिकी के साथ निरीक्षण किया। रविवार की दोपहर नगर निगम महापौर ने ट्रेंचिंग ग्राऊंड में व्यवसथाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द निगम के ड्डीम प्रोजेक्ट को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।हिदायत दी कि, इस मेगा प्रोजेक्ट पर गोविंद नगर एंव शान्ति नगर ही नही बल्कि पूरे शहर की निगाह लगी हुई है। कार्य में किसी भी तरह की लेटलतीफी एवं लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा में गूंजा बेटियों का गौरव, डॉ. राजे नेगी ने बढ़ाया हौसला

उन्होंने बाहरी क्षेत्रों के ट्रेचिंग ग्राऊंड में गिराये जा रहे कूड़े की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सी सी टीवी लगाये जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद शिव कुमार गौतम, अजीत गोल्डी, अमरीक सिंह, जगजीत सिंह, हरीश आनंद, अमरजीत सिंह, हिमांशु अरोड़ा, बसंती चौहान, दिलप्रीत कौर, विवेक तिवारी आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ‘डर्टी गेम’ का पर्दाफाश: प्रॉपर्टी डीलरों पर संगीन धाराएं, पुलिस का शिकंजा कसना शुरू, एक गिरफ्तार
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top