उत्तराखंड

बड़ी खबर : अमरूद के बगीचे में लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

धनौरी। वन विभाग की टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली। धनौरी क्षेत्र में जस्ववाला और धनौरा की सीमा के बीच अमरूद के बगीचे में लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। यहां से मादा गुलदार को राजाजी पार्क या रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

धनौरी क्षेत्र से पिछले वर्ष मई माह में भी एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया था। रुड़की रेंजर मयंक गर्ग ने  बताया कि मध्यरात्रि में  मुर्गे की आवाज सुनकर गुलदार उसे पकड़ने के लिए पिंजरे की ओर लपका था जैसे ही वह पिंजरे में मुर्गे को पकड़ने घुसा वैसे ही वह उसमे कैद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

पिंजरे में कैद गुलदार को फिलहाल रेस्क्यू सेंटर या राजाजी पार्क मे छोड़ने को लेकर उच्चाधिकारियो से बात चीत चल रही है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top