उत्तराखंड

वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

देहरादून/डोईवाला। उत्तराखंड की शैक्षणिक प्रतिभा ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपनी धाक जमाई है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), देहरादून ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग-2027 में दुनिया के 351 से 400वें स्थान के समूह में जगह बनाई है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रमाण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

टाइम्स हायर एजुकेशन ने श्मिट साइंस फेलोज के सहयोग से जारी इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में उन विश्वविद्यालयों को स्थान दिया है, जो विभिन्न विषयों के बीच समन्वय स्थापित कर वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान तलाश रहे हैं। एसआरएचयू का इस अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल होना विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने इस सफलता को पूरे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का संकल्प केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि शोध और नई खोजों के जरिए समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान में भी योगदान देना है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

उन्होंने कहा कि एसआरएचयू शोध की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ नए सहयोग विकसित करने की दिशा में प्रयासरत है। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर शोध की नई संभावनाएं विकसित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मिली यह जगह एसआरएचयू के लिए महज एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का भी सशक्त संकेत है।

The Latest

To Top