उत्तराखंड

सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

ऋषिकेश। देवभूमि की आध्यात्मिक परंपरा और लोक आस्था के अनूठे संगम के बीच ऋषिकेश में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां सुरकंडा देवी के डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर शम्भू पासवान के परिवार के साथ छठ पूजा में सहभागिता कर उगते सूर्यदेव को विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया। भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना के साथ समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की मंगलकामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मौजूदगी में ऋषिकेश में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति, पंडवाज बैंड के धमाल के बीच मनेगी भव्य ईगास बग्वाल

सोमवार सुबह घाट पर आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और छठी मैया के पारंपरिक गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अजय बिजल्वाण और महापौर शम्भू पासवान के परिवार ने पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अब पैसों की कमी नहीं बनेगी आंखों के इलाज में बाधा, परमार्थ निकेतन लौटाएगा जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी!

छठ महापर्व के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता की भी शानदार मिसाल पेश की। मां सुरकंडा देवी के डोली उपासक अजय बिजल्वाण की महापौर परिवार के साथ सहभागिता ने देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। घाट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल, छठ गीतों की गूंज और प्रसाद वितरण के बीच पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से हुई अहम मुलाकात

The Latest

To Top