उत्तराखंड

गैंगस्टर की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले विकास सैनी बने जून के ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’

टिहरी। जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को सीआईयू शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी विकास सैनी को जून-2026 का ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ घोषित किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

मुख्य आरक्षी विकास सैनी ने कोतवाली चंबा में पंजीकृत मु.अ.सं. 21/2026 (धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट) में वांछित अभियुक्त प्यारेराम पुत्र छोटेलाल, निवासी खैरीखुर्द, निकट सत्यनारायण मंदिर, ऋषिकेश (जनपद देहरादून) की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी प्रभावी सूचना संकलन और सक्रिय प्रयासों के चलते वांछित अभियुक्त को जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

एसएसपी श्वेता चौबे ने विकास सैनी की कर्तव्यनिष्ठा, लगन और पेशेवर कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग की कार्यकुशलता और जनविश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने विकास सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

जनपद पुलिस की यह पहल उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

The Latest

To Top