उत्तराखंड

SGRRU से संबद्ध एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने युवा हैकाथॉन में मारी बाजी, प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) से संबद्ध श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित “ईट राइट यूथ हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026” में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर SGRRU के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, मेहनत और संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज के छात्र भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR के वीर सपूत प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि, विद्यालय परिवार की आंखें हुईं नम

एसजीआरआर पीजी कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एनसीसी, एनएसएस और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। कॉलेज के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।

कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुँवर ने छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए परिसर के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कॉलेज में नए पुस्तकालय, कैंटीन, प्राचार्य कार्यालय, लेखा विभाग तथा छात्रसंघ कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा खेल मैदान के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, आईएएस की बर्खास्तगी की संस्तुति

इस बीच SGRRU ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पीजी कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पर 50 प्रतिशत शैक्षणिक शुल्क छूट देने की घोषणा की है, जो स्नातक के बाद विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यह निर्णय छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुँवर के आग्रह पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “रिश्वत का नया रिकॉर्ड: 20 रुपये में भी नहीं बच पाया रुड़की मे ‘भ्रष्टाचार’

विश्वविद्यालय के इस छात्र हितैषी कदम से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। छात्रों ने SGRRU के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग और अधिक सुगम बनाएगी तथा उनके सपनों को नई उड़ान देगी।

The Latest

To Top