उत्तराखंड

“रिश्वत का नया रिकॉर्ड: 20 रुपये में भी नहीं बच पाया रुड़की मे ‘भ्रष्टाचार’

हरिद्वार। रूडकी तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई जब विजिलेंस टीम ने एक पीआरडी जवान को कथित रूप से 20 रुपये की राशि लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा की गई, जिसमें आरोप है कि जवान चाय-पानी के नाम पर यह राशि ले रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का सबसे बड़ा उपहार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान

सूत्रों के अनुसार, तहसील परिसर में तैनात पीआरडी जवान संदीप पर आरोप है कि वह कार्य से जुड़े लोगों से 20 रुपये की मांग कर रहा था। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

घटना के बाद तहसील परिसर में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया। जहां एक ओर इसे भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के बीच इसे महंगाई के दौर में छोटी राशि का प्रतीकात्मक लेन-देन भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से उठा सेवा का संकल्प, कुमाऊँ तक पहुंचेगी एसजीआरआर की शिक्षा-स्वास्थ्य की अलख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 रुपये की राशि को लेकर परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी राशि में आज के समय में सामान्य चाय भी मुश्किल से मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का सबसे बड़ा उपहार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान

फिलहाल विजिलेंस विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में रिश्वतखोरी का है या किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा हुआ है।

The Latest

To Top