उत्तराखंड

डॉ. हरमीत कौर की मुस्कान का जादू, जीता ‘Mrs. Beautiful Smile’ का राष्ट्रीय खिताब

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा, शोध और सामाजिक गतिविधियों में अपनी अलग पहचान बना चुकीं डॉ. हरमीत कौर ने एक बार फिर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित Mrs. Global Universal Season 6 में उन्होंने ‘Mrs. Beautiful Smile’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

वर्तमान में देहरादून स्थित Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences (SGRR) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. हरमीत कौर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वह अपने विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके नाम कई शोध-पत्र, पुस्तकें और पेटेंट दर्ज हैं। उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए उन्हें ‘यंग रिसर्चर’ और ‘बेस्ट टीचर’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की पहल: गंगा तट पर चला स्वच्छता महाअभियान, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

सौंदर्य प्रतियोगिताओं के मंच पर भी डॉ. हरमीत कौर लगातार सफलता हासिल करती रही हैं। इससे पूर्व वह Mrs. Uttarakhand प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रह चुकी हैं। फैशन, व्यक्तित्व विकास और मंच संचालन के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। वह एक कुशल एंकर भी हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सराही जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारी को मिली नई दिशा

कॉलेज जीवन से ही एक प्रतिभाशाली वक्ता रहीं डॉ. हरमीत कौर को कई वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें राज्य स्तरीय स्काउट एवं गाइड पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वर्तमान में वह संस्थान की सांस्कृतिक समिति की सक्रिय सदस्य के रूप में भी योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनमोल कौर के सिर सजा मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 का ताज

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का सफल संचालन Rahul Thakur द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ. हरमीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और शुभचिंतकों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया।

डॉ. हरमीत कौर की यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने पेशेवर दायित्वों के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करने का साहस रखती हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

The Latest

To Top