उत्तराखंड

अनमोल कौर के सिर सजा मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 का ताज

देहरादून। उत्तराखंड की युवा प्रतिभा अनमोल कौर ने मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 (सीजन-6) का खिताब अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हरिद्वार में 31 मई को आयोजित भव्य प्रतियोगिता में अनमोल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह प्रतिष्ठित ताज हासिल किया।

दून इंटरनेशनल सिटी कैंपस स्कूल की छात्रा अनमोल कौर ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन किया। रैंप वॉक, व्यक्तित्व परीक्षण और मंच प्रस्तुति में उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान अनमोल का आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल आकर्षण का केंद्र बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU ने उत्तराखंड के युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म का हाईटेक भवन शुरू

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन रनवे लुक (Runway Look) के संस्थापक राहुल ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता ने प्रदेश भर की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी क्षमता और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने कारगिल वीरों को किया नमन, 'रन फॉर कारगिल हीरोज' को दिखाई हरी झंडी

अनमोल कौर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनकी माता डॉ. हरमीत कौर, पिता डॉ. अनिरुद्ध सिंह और भाई अर्जुन सहित परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई। वहीं शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU ने उत्तराखंड के युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म का हाईटेक भवन शुरू

अनमोल कौर की यह सफलता प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की बेटियां हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

The Latest

To Top