उत्तराखंड

SGRRU में फिजियोथेरेपी के भविष्य पर विशेष कार्यशाला, इंटर्न्स को मिला करियर मार्गदर्शन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से बीपीटी और एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेष रूप से इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों और करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही क्षेत्र का चयन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अली ईरानी रहे। उन्होंने छात्रों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, विशेषज्ञताओं और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आधुनिक और उन्नत तकनीकों के बारे में भी बताया, जिनकी मदद से मरीजों को दर्द से शीघ्र राहत प्रदान की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

डॉ. ईरानी ने कहा कि फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में स्पोर्ट्स, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक और कार्डियो-पल्मोनरी जैसी कई विशेषज्ञताएं मौजूद हैं। यदि छात्र अपनी रुचि, कौशल और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सही स्ट्रीम का चयन करें तो इस क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, आयोजक प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार और डॉ. शारदा शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. मालविका कांडपाल सहित फिजियोथेरेपी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की फैकल्टी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

The Latest

To Top