उत्तराखंड

पहल:एसआरएचयू में नवाचार केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता की नई उड़ान

देहरादून। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में गुरुवार को अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर-एसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर (ACIC-SIIC) का नए भवन में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे मंच का युवाओं द्वारा उपयोग कर रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल व्यक्तिगत प्रयासों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि समुदाय की भागीदारी और समर्थन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्रों के कौशल विकास, नवाचार क्षमता और उद्यमिता समझ को भी मजबूत करना है। अटल इनोवेशन मिशन के कार्यक्रम निदेशक परमित दास ने कहा कि देशभर में नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी हैं।
एसआरएचयू के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। डॉ. अमजद हुसैन ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि इस केंद्र के माध्यम से युवा नवाचार को मार्गदर्शन और समर्थन मिलेगा और वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय जी महाराज की परंपरा में राजपुर में गूंजेगा माँ अम्बिका का जागरण

The Latest

To Top