उत्तराखंड

देहरादून में गूंजेगा जनसंपर्क का महाकुंभ — सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन–2025 का शुभारंभिक विमोचन

देहरादून। पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर की ओर से आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस–2025 के ब्रोशर का विमोचन राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा। सम्मेलन का विषय रखा गया है — “विकसित भारत @2047 के लिए जनसंपर्क विज़न”।

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के जरिए विकास की दिशा तय करने वाली शक्ति है। विकास योजनाओं को जनता से जोड़ने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  थर्ड पार्टी व्यवस्था के विरोध में सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना

सांसद बंसल ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, ऐसे में इस स्तर का राष्ट्रीय आयोजन देहरादून में होना राज्य के लिए गौरव की बात है। यह सम्मेलन राज्य के जनसंपर्क क्षेत्र को नई पहचान देगा और युवा पेशेवरों को सीखने-समझने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में ‘हिमोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर से जनसंपर्क विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और शिक्षाविदों की उपस्थिति में जनसंपर्क के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की भूमिका तथा लोक-संचार के नए आयामों पर केंद्रित रहेगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य जनसंपर्क के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों और सफल पहलों को साझा करना है, ताकि विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप एक सशक्त और संवेदनशील जनसंपर्क तंत्र विकसित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू जॉलीग्रांट में खेलों का रोमांचक समापन, खिलाड़ियों ने जीते कई गोल्ड मेडल

विमोचन कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य अनिल वर्मा, वैभव गोयल, संजय पांडे, नवीन कंडारी, दीपक नौटियाल, सुशील सती और सुनील राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The Latest

To Top