उत्तराखंड

धाकड़ धामी सख्त: पारदर्शिता पर कोई समझौता नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून। पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचकर यह बड़ा ऐलान किया।

सीएम धामी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और सरकार इस पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा— “आपके सपनों और भविष्य की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यह भी पढ़ें 👉  निरंकारी मिशन के सान्निध्य में युवा चेतना का जागरण, सत्संग में उमड़ा आध्यात्मिक उत्साह

उन्होंने बताया कि अब तक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी कर रही थी, लेकिन युवाओं की मांग पर सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी। साथ ही, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  NALSA के नेतृत्व में न्याय तक पहुंच पर राष्ट्रीय मंथन, देहरादून में कॉन्फ्रेंस शुरू

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बीते चार सालों में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं, जिन पर कोई सवाल नहीं उठा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अमृतकाल के विकसित भारत में उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में वे सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी का 123वाँ वार्षिकोत्सव ‘प्रोत्साहन’ वैदिक यज्ञ के साथ भव्य शुभारम्भ

The Latest

To Top