उत्तराखंड

मेयर शंभू पासवान और सुरेंद्र मोघा की पहल, ऋषिकेश की सड़कों से हटाए गए 178 गोवंश

ऋषिकेश। शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को निगम की टीम ने 10 से 15 बड़े वाहनों की मदद से करीब 178 निराश्रित गोवंश को पकड़कर गैडीखाता स्थित कृष्णायन गोशाला पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को दी 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

इससे पूर्व मेयर शंभू पासवान और पशु कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सुरेंद्र मोघा ने निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए पहल की थी। निगम ने अगले कुछ महीनों में शहर और आसपास की सड़कों से करीब 600 गोवंश को गोशालाओं में शिफ्ट करने का लक्ष्य तय किया है।

यह भी पढ़ें 👉  समानता फाउंडेशन ने श्यामपुर/लालढांग में बच्चों के लिए आयोजित किया समग्र शिक्षा मेला, विज्ञान और कला में चमकी प्रतिभा

महापौर पासवान ने कहा कि लावारिस गोवंश नगर के लिए गंभीर चुनौती हैं। इसके समाधान हेतु न सिर्फ मौजूदा गोशालाओं में शिफ्टिंग की जा रही है, बल्कि नगर में एक बड़ी आधुनिक गोशाला का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, सुरेंद्र मोघा ने भरोसा दिलाया कि पशु कल्याण आयोग निगम के इस अभियान को हर संभव सहयोग देगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल हॉस्पिटल में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 901 मरीजों को मिला लाभ

अभियान का मौके पर निरीक्षण कर रहे नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top