उत्तराखंड

जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा

देहरादून/ऋषिकेश के स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट प्रांगण में पहली बार भव्य रामलीला का मंचन शुरू हो गया। हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से आयोजित इस रंगारंग महोत्सव का शुभारंभ भूमि-पूजन, ध्वज स्थापना और गणेश पूजन के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

नवरात्र के पहले दिन, 22 सितंबर से शुरू हुई रामलीला 2 अक्टूबर तक हर शाम 6 बजे मंचित होगी। पहले ही दिन स्टाफ, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने इस दिव्य माहौल का जोरदार आनंद लिया।

खास बात ये है कि सभी पात्र विश्वविद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राएं हैं। मंगलवार को दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण होगा भगवान राम का जन्म और तड़का वध।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

कलाकारों की झलक:
गणेश- आदित्य | सूत्रधार- अविलाश | रावण- मनीष गौड़ | कुम्भकरण- अमरिंदर | विभीषण- डॉ. अंकित | शिव- डॉ. विनीश | पार्वती- मानसी | श्रवण कुमार- विजेंद्र | माता-पिता- मंजुला व विजय | राजा जनक- सुधीर जोशी | ऋषि मुनि- समीर और आयुष | विष्णु- दीपक जोशी | लक्ष्मी- सुशील | राजा दशरथ- सुनील खंडूरी | कैकयी- आराधना | सुमित्रा- प्रिया

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

The Latest

To Top