धर्म

BigBreaking : जानिए किस दिन खुलने जा रहे “भगवान बद्रीनाथ” के कपाट

बसंत पंचमी के धार्मिक पर्व पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी नरेश के राज दरबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह ने श्री गणेश व पंचांग पूजा के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आठ मई को की घोषित है।

आठ मई को प्रातः सवा 6:00 बजे ब्रह्म बेला में भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलेंगे इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम की पूजा में 6 माह तक अभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पीरोंने की तिथि 22 अप्रैल निश्चित की गई है।

इससे पूर्व भगवान बद्री विशाल का तेल कलश गाडू घड़ा बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरी धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा नरेंद्र नगर राजमहल पहुंचाया गया पूजा कार्य पंडित उनियाल ने संपन्न किया।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top