उत्तराखंड

चिंताजनक: आज आए कोरोना के 1183 पाॅजिटिव! 15 मरीज़ों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 1183 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 83023 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

जबकि राज्य में आज 4186 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 59561 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 15 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1183 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

देहरादून जिले से 369, हरिद्वार से 73, नैनीताल से 62, उधमसिंह नगर से 87, पौडी से 77, टिहरी से 43, चंपावत से 44, पिथौरागढ़ से 52, अल्मोड़ा 125, बागेश्वर से 05, चमोली से 94, रुद्रप्रयाग से 101, उत्तरकाशी से 48 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

67 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top