उत्तराखंड

मसूरी : कार खाई में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, युवती घायल

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को सुबह मिली।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में दिल्ली के रिठाला निवासी 21 साल के यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली की ही निवासी 23 साल की वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना उस वक्त की है जब दिल्ली निवासी यश राणा अपनी दोस्त वंशिका के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। हाथी पांव बासाघाट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक और उसकी दोस्त मसूरी घूमने के लिए आए थे।

18 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top