उत्तराखंड

गुलदार के हमले से बचने के ठोस उपाय…मानव की सुरक्षा के लिए उपाय:

1. झुंड में रहें:
ग्रामीण व जंगल से सटे इलाकों में अकेले न निकलें, खासकर सुबह-शाम और रात के समय।

2. टॉर्च और लाठी रखें:
अंधेरे में निकलते समय टॉर्च और डंडा जरूर रखें। इससे जानवर दूर रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

3. बच्चों को अकेले न छोड़ें:
छोटे बच्चों को कभी भी खेत या जंगल की ओर अकेले न भेजें।

4. कचरा न फैलाएं:
घर के पास मांस, हड्डी या अन्य जानवरों के अवशेष न फेंके। इससे गुलदार जैसे शिकारी जानवर आकर्षित होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

5. पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें:
बकरी, मुर्गी, कुत्ते आदि को खुले में न छोड़ें, गुलदार इन्हें शिकार बना सकता है।

6. फसल के पास फेंसिंग और लाइटिंग:
खेतों के पास सोलर लाइट या बैटरी से चलने वाली लाइट लगाएं। कांटेदार तार या फेंसिंग भी मददगार है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

7. वन विभाग को सूचना दें:
अगर गुलदार दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। खुद कोई कदम न उठाएं।

The Latest

To Top