उत्तराखंड

बैठक:सीसीएस बैठक में लिए गए कठोर और ऐतिहासिक फैसलों पर अब अमल शुरू हो चुका है:धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है।

इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में यज्ञ के साथ 425 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक यात्रा शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के सुरों ने जगाई राष्ट्र चेतना, विद्यार्थियों ने बांधा समां

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मसूरी में दो प्लेटफार्म सील

The Latest

To Top