उत्तराखंड

मांग: रीजनल पार्टी ने की पूर्व मंत्री,सांसद पर कार्रवाई की मांग

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी पदाधिकारियों ने आज देहरादून स्थित वन मुख्यालय मे मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता से मुलाकात की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र भट्ट द्वारा होटल निर्माण हेतु वन भूमि कब्जा कर अवैध सड़क बनाने मे संलिप्त भूस्वमियों और वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वन मुख्यालय मे मुलाकात की गयी तथा होटल के लिए वन भूमि कब्जाने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता को पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।
बीपी गुप्ता ने जंगलात की जमीन को कब्जा जाने के प्रकरण को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि इस भूमि के विषय में ऑनलाइन डिटेल भी हटा दी गई है।
इस दौरान साथ मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, संगठन सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसांई,देवेंद्र सिंह गुसांई,दिग्गपाल सिंह बंगारी, मुकेश आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top