उत्तराखंड

तबाही:48 घंटे की बारिश ने मचाई भारी तबाही, यंहा आधी सड़क साफ

देहरादून। पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त है भारी बारिश से अधिक चंपावत जनपद को नुकसान पहुंचा है जहां कई जगह पर सड़के बंद है इसके अलावा भूस्खलन और बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है तो दो लोगों की मौत भी हुई है. 48 घंटे से हुई भारी बारिश के चलते टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर दो दिन से आवाजाही पूरी तरह बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद है. शनिवार सुबह फिर से टनकपुर चंपावत मार्ग पर भारी मालवा आने से सड़क बाधित हुआ है. टनकपुर चंपावत और पिथौरागढ़ मार्ग पर करीब 10 जगह पर पहाड़ से मालवा आने से सड़क बंद है.प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है.
बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर एनएच का हिस्सा ढह गया है. इससे अब आवाजाही पूरी तरह मुश्किल हो गई है. सड़क बंद होने से 100 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक की आबादी के लोगों का संपर्क पूरी तरह मुख्यालय से कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

रौकुंवर गांव में भारी बारिश को कारण मलबा लोगों के घर में घुस गया. शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से जहां एक महिला की मौत हुई है तो वही बादल फटने से एक महिला मालवे में दब गई जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top