उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कच्छ में कैबिनेट की अहम बैठक करीब 11:30 बजे होगी। माना जा रहा है गैरसैण में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कई विभागों मे भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इसके अलावा गैरसैन सत्र में उपद्रवियों से सरकारी सम्पत्ति के नुकशान के भरपाई का विधेयक भी आज कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा इसके अलावा भी कई विधेयक भी जो सत्र. में आने हैं उनको कैबिनेट में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top