उत्तराखंड

कार्रवाई:धामी की अपराधियों पर नकेल,अब तक 63 को हुई जेल

देहरादून। धामी सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है। धामी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के बाद से अभी तक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में 63 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से आठ अफसर और 55 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान

यहां सबसे बड़ी बात है कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही कार्यवाही नहीं की जा रही बल्कि आईएएस, आईएफएस, पीसीएस, पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी भी सलाखों के पीछे हैं।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर धामी सरकार ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार करने वाला छोटा हो या बड़ा, सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

सीएम धामी के निर्देश पर ही टोल फ्री नम्बर-1064 और एक ऐप को भी लॉन्च किया गया। इसके अलावा सीएम की ओर से विजिलेंस विभाग की लगातार करीब से निगरानी की गई।

इसी का नतीजा रहा कि विजिलेंस लगातार एक्शन में है और अभी तक 2024 में 16 ट्रैप की प्रक्रिया विजिलेंस की ओर से पूरी की गई। 21 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। इनमें दो बड़े अफसर और 19 कर्मचारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

वर्ष 2023 में भी 18 ट्रैप में 20 को जेल भेजा गया। जबकि, 2022 में 14 ट्रैप में 15 और 2021 में छह ट्रैप में सात लोगों को जेल भेजा गया।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top