उत्तराखंड

हादसा:खेत मे रोपाई कर रहे थे दो भाई,आकाशीय बिजली मौत बनकर आई,कोहराम

खटीमा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दुखद खबर है। खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।

खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10रू00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर से जूझती मां के घर उम्मीद की दस्तक: जिला प्रशासन ने थामा हाथ, बच्चों के भविष्य को दी नई उड़ान

उनकी मां संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरुरामराय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर, दूरस्थ शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तनाव के दौर में उम्मीद की पहल: हिमालयन अस्पताल ने दिया ‘मेंटल वेलनेस’ का राष्ट्रीय संदेश

The Latest

To Top