उत्तराखंड

सनसनी:टिहरी में अंगीठी की गैस से दो भाइयों की मौत,परिवार में कोहराम,क्षेत्र में सनसनी,,,

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के चटोली गांव में जलती अंगीठी को कमरे रखने से अंगीठी के गैस से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। और दो बेटों की मौत से गांव में मातम पसर गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को जो टोली गांव के मकान सिंह नेगी के दोनों बेटे अनूप (16) वर्ष और आशीष (18) एक ही कमरे में सो रखे थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपने कमरे में अंगीठी  जलाकर दरवाजा बंद कर दिया और सो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रखे थे। सुबह जब उनके पिता बेटों को जगाने गए, तो अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। वहां देखा तो दोनों बेटे बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। और उन्होंने घटना की जानकारी घर के अन्य लोगों और गांव वालों को दे दी।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top