उत्तराखंड

येलो अलर्ट: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की सर्दी की चेतावनी, अगले दिनों तक रहेगा ठंडका संकट।

उत्तराखंड की मैदानी जिले ठंड की चपेट में है। घना कोहरा होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। सर्द हवाएं चलने और पारा लुढ़कने के कारण कंपकंपी छूट रही है। पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। सूरज निकलने के बाद भी धूप बेअसर हो रही है। गलन बढ़ने के कारण घरों में रह रहे लोगों को भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। देहरादून से हरिद्वार तक पछुआ हवाओं के असर के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी से की विशेष भेंट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी का सितम जारी रहेगा। शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। उत्तराखंड में शीत दिवस की स्थिति है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है और अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीत दिवस की स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के निर्देश पर चौखुटिया CHC बनेगा 50-बिस्तरों वाला SDH, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

अधिकतम तापमान में यह गिरावट 6. 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर होती है। उत्तराखंड में आज भी शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल से विधवा शोभा का घर बचा, बैंक ने लौटाए कागज़
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top