उत्तराखंड

Action:सचिवालय कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार एक्शन मोड पर,देर रात कर्मचारियों पर मामला दर्ज

देहरादून। हड़ताल कर रहे सचिवालय कर्मचारियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में आ गई है। देर रात इस मामले में

कर्मचारियों पर मुकदमा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार  सचिवालय परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के एकत्रित होकर / विधि विरुद्ध जमाव कर सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी एव अधिकारी गणों को जबरन बल पूर्वक बाहर निकल कर उन्हें सरकारी कार्य करने से रोका तथा अन्य

शासकीय कार्यो में  व्यवधान उत्पन किया  तथा कर्मचारियों / अधिकारियों को उनके कार्यालय में  प्रवेश को बाधित किया एवं सचिवालय के कर्मचारियों/  अधिकारियों के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया गया ।  सचिवालय स्थित एटीएम चौक पर एकत्रित होकर मार्ग भी अवरुद्ध किया गया । इस घटना के संबंध में  थाना कोतवाली नगर देहरादून में मु0 अ0 स0 534/2021 धारा 143/ 147/186/323/323/353/504/341 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत। किया गया जिसकी विवेचना जारी है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top