उत्तराखंड

विरोध:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देहरादून रैली का विरोध,एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ़्तार,,,

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देहरादून रैली का विरोध करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। कार्यकर्ताओ को पुलिस ने डीएवी पीजी कालेज से गिरफ्तार किया है। जंहा से उन्हें गढ़ी कैंट थाने ले जाया गया है।

एनएसयूआई की तरफ से आज pm मोदी की रैली का विरोध करने का आह्वान किया गया था। आज सुबह 12 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता डीएवी पीजी कॉलेज में पास एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन को लेकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। यहां से कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल के लिए मार्च किया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

कार्यकर्ताओं को रोकने के बाद काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बिठा कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को थाने भेज दिया गया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड में बेरोजगारी,महंगाई आदि तमाम मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री की रैली का विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top